हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार रविवार को विज्ञान की प्रयोगशाला बन गया। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह पर एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस की एस्ट्रोपाठशाला की ओर से आयोजित आयोजित आकाशियन स्पर्धा-2026 के पहले दिन देश के 82 स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने रॉकेट्री में अपना हुनर दिखाया। बच्चों ने दबाव, प्रणोदन और वायुगतिकी के सिद्धांतों पर रॉकेट बनाकर लॉन्च किए। साथ ही एक्सटेम्पोर और जूनियर-सीनियर स्पेस आर्ट में अंतरिक्ष की कल्पना को रंगों में उतारा।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी वर्चुअली जुड़ीं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। एरीज नैनीताल के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा, रजिस्ट्रार मोहित जोशी, संस्थापक अजय रावत समेत कई वैज्ञानिक मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को क्लास रूम साइंस से रियल रिसर्च तक का सफर समझाया। आयोजकों ने बताया कि पांच अक्तूबर को कॉलेज स्तर पर सॉलिड-फ्यूल, मल्टी-स्टेज, रियूजेबल रॉकेट्री, सीएडी और सिमुलेशन प्रतियोगिताएं होंगी।
ये रहे विजेता
हाइड्रो रॉकेट्री:प्रथम- सिंधिया स्कूल ग्वालियर, द्वितीय- डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल, तृतीय- स्कॉलर्स एकेडमी
एयर रॉकेट्री: प्रथम- स्कॉलर्स एकेडमी कोटद्वार, द्वितीय- डीपीएस रुद्रपुर, तृतीय- ब्राइट स्टार्ट जसपुर
पैराशूट रॉकेट्री: प्रथम- समिट स्टडी हॉल काशीपुर, द्वितीय- सेंट मैरीज नैनीताल, तृतीय- व्हाइटहॉल हल्द्वानी
एक्सटेम्पोर: प्रथम- इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी, द्वितीय- ब्राइट स्टार्ट, तृतीय- एसकेएम
स्पेस आर्ट जूनियर: प्रथम- स्कॉलर्स, द्वितीय- साई पब्लिक काशीपुर, तृतीय- गोल्डन गेट
स्पेस आर्ट सीनियर: प्रथम- एकमकार ग्लोबल, द्वितीय- सेंट मैरीज गवर्नमेंट नैनीताल, तृतीय- साई पब्लिक काशीपुर