फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जेसीबी से खोदाई में टूटी पेयजल लाइन, कीचड़ से सनी सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

Mon, 05 Oct 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड-52 मुखानी की राम विहार काॅलोनी में पेयजल लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई परेशानी बन गई है। जेसीबी से खोदाई के दौरान चार इंच व्यास वाली पेयजल लाइन टूटने से काॅलोनी की 100 से अधिक की आबादी के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं लाइन टूटने के बाद पानी जमा होने से सड़क कीचड़ से सन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कीचड़ की वजह से साइकिल सवार चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी नितेश बोरा, देवेंद्र सिंह बिश्ट, ऋषभ राजपाल, गोपाल सिंह बिष्ट, मोहन बोरा, ललित भाकुनी, प्रदीप सिंह बिष्ट ने इस लापरवाही के लिए जल संस्थान और यूयूएसडीए को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

-
हरकपुर क्वीरा का ट्यूबवेल फुंका, पेयजल का संकट
हल्द्वानी। ट्यूबवेलों के खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बच्चीनगर और गुणीपुर जीवानंद का ट्यूबवेल अभी दुरुस्त भी नहीं हुआ था कि रविवार को लामाचौड़ हरकपुर क्वीरा का ट्यूबवेल जवाब दे गया। इससे 20 परिवारों की जलापूर्ति ठप हो गई है। सिंचाई नलकूप खंड के इस ट्यूबवेल से सिंचाई और पेयजल के लिए पानी मिलता है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में सोमवार से टैंकरों से पानी बांटा जाएगा। संवाद

बॉक्स-
जजफार्म में टीम ने लिए पानी के सैंपल
जज फार्म में शनिवार की शाम दो घरों में दूषित जलापूर्ति की शिकायत मिलने के बाद रविवार को जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि जिस घर में गंदा पानी आ रहा था, उसकी लाइन सोख्ता पिट के पास थी। इसी से रिसाव हुआ और गंदे पानी की आपूर्ति हुई जबकि दूसरे घर में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उपभोक्ताओं से लाइनें दुरुस्त करवाने को कहा गया है। टीम ने मौके से पानी के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें