फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट में बहुउद्देशीय शिविर

Tue, 12 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि सरकार बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत आंगनबाडी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क जांच एवं उपचार कराएगी। उन्होंने लोगों से बच्चों को संस्कारवान व अनुशासित बनाने का आह्वान किया। नेगी ने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज के निर्माता हैं।
विज्ञापन


नेगी सोमवार को यहां राइंका परिसर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस तरह के बहुउद्देशीय शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इनका लाभ लें। क्षेत्रीय विधायक/संसदीय सचिव सरिता आर्य ने अतिथियों का  स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है।

 ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल ने बेतालघाट में स्वास्थ्य  एवं बहुद्देशीय शिविर लगाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री और विधायक का आभार जताया। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 व्हील चेयर, 15 श्रवण यंत्र, 5 बैसाखी वितरित की गई और वृद्धावस्था के 45, विधवा के 26,  विकलांग के 36, विकलांग यात्रा पास के 8, अनुसूचित जाति पुत्री विवाह के 12, बीमारी इलाज के 14, किसान पेंशन के 14, तीलू रौतेली के 6 फार्म भरवाए गए।
विज्ञापन


बहुउद्देशीय शिविर में डीएम दीपक रावत, सीडीओ ललित मोहन रयाल, डीडीओ एएस गुंज्याल, सीएमओ डा. एलएम  उप्रेती, एसडीएम दयानंद सरस्वती, समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफौला,  लोनिवि के एसके गर्ग, संजय पांडे, एबी कांडपाल, जगदीप चैधरी सहित जिला पंचायत  सदस्य धीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें