सिंचाई मंत्री यशपाल आर्या व श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने चोरगलिया में मछली वन क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये लागत व 2 करोड़ की लागत से बन रहे ट्रैंच वियर व फरशरामपुर में नलकूपों का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रदीप फर्त्याल, कैलाश थुवाल, रमेश शर्मा, छत्रपति बेलवाल, डूगर सिंह, महेश बेलवाल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डी सी सिंह, टीडी कांडपाल, हरीश सती, नागेश पपनै, विजेंद्र गौड आदि उपस्थित थे।
वहीं राष्ट्रीय
सेवायोजन इकाई पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कालेज कुंवरपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर
चोरगलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन
अधिकारी पंकज बेलवाल ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं में रक्त दान के प्रति
अच्छी रुचि दिखाई दे रही है।
रक्तदान शिविर में छात्र छात्राएं बढ़चढ़ कर
हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर डा. केके उनियाल, रमेश मौनी, बेस अस्पताल से
डा. ह्यांकी, सरिता रावत, जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई ललित
मोहन पाण्डे एस डी तिवारी, गिरिश कांडपाल आदि मौजूद थे।