फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा कर चल रहा बीएसएनएल दफ्तर

Fri, 30 Jan 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चोरगलिया(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया के नया गांव कटान में पार्वती देवी के किराए के भवन में चल रहे बीएसएनएल के दूरभाष केंद्र का पांच साल का एग्रीमेंट 2011 में खत्म हो चुका है। बावजूद इसके विभाग ने न तो आज तक एग्रीमेंट का नवीनीकरण कराया, न ही भवन खाली किया और न ही किराया ही दिया है।
विज्ञापन


भवन मालकिन पार्वती देवी का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर एग्रीमेंट कराकर आज तक का किराया नहीं दिया गया या भवन खाली नहीं किया गया तो वह दूरभाष केंद्र में ताला लगाकर धरने पर बैठ जाएंगी।

इधर, एसडीओ दूरसंचार विभाग भीम बहादुर का कहना है कि वर्तमान में भुगतान चेक के माध्यम से न होकर सीधे बैंक खाते में किया जाता है। इसके लिए पार्वती देवी से संबंधी जानकारी मांगी गई है। बैंक संबंधी जानकारी मिलते ही सारा भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट के नवीनीकरण के लिए पेपर जीएम ऑफिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें