जिला प्रशासन की ओर से मिली जिम्मेदारी के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत की टीम ने धारी और रामगढ़ ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में पालीथिन उन्मूलन अभियान के तहत छापेमारी की।
अभियान के तहत भटेलिया में हरक सिंह और समीर, नथुवाखान में राजेंद्र सिंह व मनमोहन सिंह और सुयालबाड़ी में पूरन सिंह की दुकान में पालीथिन मिलने पर उनसे 500-500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा धानाचूली में दुकानदार प्रेम सिंह और मुक्तेश्वर गोपाल सिंह को पालीथिन का उपयोग न करने संबंधी नोटिस जारी किए गए।
जिला पंचायत कर्मियों ने एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पालीथिन का प्रयोग न करने और इसके दुष्प्रभाव से संबंधित पोस्टर और बैनर भी लगाए। टीम में पंकज रावत, चंद्रपाल सिंह, कमलेश बिष्ट, दीपक उपाध्याय, सुनील आर्या आदि थे।