फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किच्छा में बनने वाले अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल का बेहड़ ने किया भूमि पूजन

Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। चीनी मिल में दो एकड़ पर बनने वाले अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल का विधायक तिलक राज बेहड़ ने भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है, जबकि संपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 10 करोड़ होगी। बताया कि आधुनिक कम्युनिटी हॉल का निर्माण उनका सपना था, जो साकार होने की दिशा में आगे बढ़ा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सहयोग और शासन के सकारात्मक प्रयास से दो एकड़ भूमि मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। बताया कि भविष्य में अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराकर इसको अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह हॉल किच्छा की पहचान बनेगा। यह सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र होगा। सभी वर्गों के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। बताया कि परिसर में लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित करने की भी योजना है। वहां कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, गुरदास कालड़ा, प्रेम आर्या, राजेश प्रताप सिंह, शरद यादव, जीवन जोशी, दलीप सिंह बिष्ट, जस्सी देओल, देवेंद्र मंड, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें