कुमाऊं विवि के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे ने बताया कि बीएड के दो वर्षीय सत्र 2015-17 पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विवि के अल्मोड़ा परिसर समेत इससे जुड़े और मान्यता प्राप्त बीएड संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद कॉलेजों का आवंटन किया गया।
अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र विवि की बेवसाइट केयूनैनीताल डाट एसी डाट इन पर लिंक बीएड सेकेंड काउंसलिंग से अनुक्रमांक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रो. पांडे के मुताबिक आवंटित महाविद्यालयों व संस्थानों व अल्मोड़ा परिसर में प्रवेश तिथि 17 से 19 नवंबर है ।