कुलपति प्रो. केएस राना।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर स्थित बीएड भवन का निर्माण रूसा परियोजना के तहत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से होगा। जेसी बोस परिसर स्थित बीएड भवन को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के नाम से जाना जाएगा।
बीएड भवन के भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद कुलपति प्रो. केएस राना ने बताया कि इस भवन में फैकल्टी खोलने की तैयारी की जा रही है। इसकी कमान निदेशक प्रो. आरएस पथनी का सौंपी गई है। कुलपति प्रो. राना ने बताया कि भवन का निर्माण भीमताल के सौनगांव में विवि की 71 नाली भूमि में होगा। जहां आगामी सत्र से क्षेत्र के युवाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। संकाय में सभी कोर्स सेल्फ फाइनेंस में संचालित होंगे।
उन्होंने बताया कि आईएनसीटीई की मान्यता के बाद शासन से वित्तीय अनुमोदन प्रस्तावित है। बता दें कि अल्मोड़ा स्थित एसएसजे परिसर को कुमाऊं विवि से अलग विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा के बाद अगस्त 2019 में कुलपति प्रो. राना ने कार्य परिषद से शिक्षा और विधि संकाय भीमताल और नैनीताल में खोलने का निर्णय लिया था। इस संकाय में निर्माण के लिए 4.50 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया है। भवन का निर्माण ब्रीडकुल फर्म की ओर से एक साल में पूरा किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि एनसीआरटीई को विवि ने पत्रावली मान्यता भेज दी है। यह सत्र जुलाई में मान्यता के साथ एकीकृत बीएड कोर्स संलग्न भवन में किराए पर चलाया जाएगा।