फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी के धुएं से दम घुटा, दंपति की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। यहां संदिग्ध हालात में नेपाल निवासी दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि अंगीठी के धुएं से दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

दैलेख अंचल नेपाल निवासी पदम सिंह का पुत्र गोपी सुनार (35) और कमला देवी (31) क्षेत्र के ग्राम सानिउडियार में सड़क निर्माण के लिए मजदूरी करते थे। वे गांव में ही पन्नी से बनी झोपड़ियों में रहते थे। बुधवार सुबह नौ बजे तक जब वे झोपड़ी से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पास जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार सतीश पांडे ने फोन कर पुलिस को दोनों के मृत पड़े होने की सूचना दी।
सूचना पर कांडा के एसओ खुशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात मजदूरों ने झोपड़ी में अंगीठी जलाई थी। इसके धुएं से दोनों का दम घुट गया होगा। डॉ. अब्बास ने दंपती के शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। दंपती के परिजन अहमदाबाद में रहते हैं। पुलिस ने फोन कर उन्हें जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें