फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधराेपण कर पर्यावरण संरक्षण के भागीदार बनें : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यहां एफटीआई परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साल एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी। उत्तराखंड में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ हरेला पर्व के अवसर पर किया गया था जिसमें पहले ही दिन रिकॉर्ड 8,13,000 लोगों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व वन विभाग के अधिकारियों ने सीएम को बुके देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वन आरक्षियों से मेहनत और लगन के साथ विभागीय कार्यों को अंजाम देने का आह्वान किया। वहां विधायक बंशीधर भगत, दायित्वधारी दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विकास भगत, मजहर नईम नवाब, हुकुम सिंह कुंवर आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें