हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में रोडवेज चालक-परिचालकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के फायदे बताए गए। ईएसआईसी संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी संविदा या विशेष श्रेणी वाले कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान हादसा होता है तो मेडिकल क्लेम के तौर पर उसे मानदेय का 70 प्रतिशत कंपनी की ओर से दिया जाएगा। इससे वह परिवार का पालन-पोषण आसानी से कर सकेगा। बैठक में कंपनी प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम राजेंद्र आर्या, किशन राम आर्य, दयाल जोशी समेत विशेष श्रेणी व संविदा के चालक-परिचालक तथा तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैपशन-काठगोदाम डिपो में चालक-परिचालकों को जानकारी देते कंपनी प्रबंधक।