फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटाबाग में हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक

Wed, 17 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कोटाबाग (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोटाबाग में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी और नहरों की समस्या से संबंधित मुद्दे छाए रहे। मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कार्यों की सूचना संबंधित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को देना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों का अनुश्रवण किया जा सके।
विज्ञापन


 रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का अध्ययन करें तथा उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। विकासखंड सभागार में ब्लाक प्रमुख हेमा टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान धापला कमला देवी ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग रखी।

 बीडीसी सदस्य संतोष कंबोज ने नया गांव में पेयजल किल्लत हल करने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी के अवैध कनेक्शनों को बंद किये जाने, प्रधान अनिल कंबोज ने ग्राम पंचायत की क्षतिग्रस्त नहरों को ठीक करने, बैलपड़ाव ओवरहेड पेयजल टैंक से पेयजल लाइनों की लीकेज कम करने की मांग रखी।
विज्ञापन


 प्रधान विजयपुर हरकेबल कंबोज ने पेयजल लाइनों को ठीक करने, ग्राम प्रधान अमगढी गंगा नैनवाल ने ग्राम सभा में सोलर लाइट लगाने, केके जोशी ने निगम नाले में निर्माणाधीन पुल को शीघ्र किए जाने की मांग की।

 बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख सतविंदर कौर, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभा पांडे, सांसद प्रतिनिधि दीपाली कन्याल, बीडीओ तारा ह्यांकी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एसके गर्ग, जलसंस्थान संतोष कुमार उपाध्याय, आरईएस इंद्रलाल आर्य के अलावा विद्युत, शिक्षा, नलकूप, सिंचाई विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें