फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन जू की तर्ज पर चलेगा रोपवे

Tue, 16 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडन के चिड़ियाघर की सफारी का आनंद का लोग रोपवे के जरिए लेते हैं। इसमें वन्यजीव नीचे घूमते हैं और लोग ऊंचाई से उनका नजारा देखते हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने कुछ इसी तरह केबिल रोपवे को गौलापार चिड़ियाघर में चलाने की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में स्वीडन के कालमाडेन जू से विशेषज्ञों की टीम ने प्रस्तावित स्थल का दौरा किया।

वन विभाग के प्रस्तावित 400 हेक्टेयर चिड़ियाघर में सुरक्षा और मनोरंजन के लिए कई चीजों को जोड़ने की योजना है। इसी के तहत सफारी में रोपवे लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह योजना कितनी व्यवहारिक है, उसका अध्ययन करने के लिए स्वीडन के कालमाडेन जू से क्यूरेटर स्किल ट्यूना और डा. एना क्रिस्टिना टीम के साथ पहुंची।

भौगोलिक स्थिति, प्रस्तावित जू की योजनाओं का मौके पर ही अध्ययन किया। गौलापार जू के सीईओ व डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि स्वीडन में यह योजना काफी सफल होने के साथ पसंद की जाती है।
विज्ञापन


स्वीडन की टीम योजना के लिए आशान्वित है, उन्होंने जो निर्देश दिया है उसका पालन करने करते हुये अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो कार्य शुरू किया जाएगा। मोनो ट्रेन योजना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें