फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कायाकल्प टीम के निरीक्षण में मानकों पर खरा उतरा बीडी पांडे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को कायाकल्प योजना के तहत शासन की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप पाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में शामिल कर्णप्रयाग के डॉ. बीपी पुरोहित, गोपेश्वर के रणजीत सिंह और ज्योर्तिमठ की हेमलता बुटोला ने अस्पताल की इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लेबर रूम, वार्ड और मशीनों की कार्यक्षमता को बारीकी से जांचा। टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और भवनों के रखरखाव पर संतोष जताया।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने जानकारी दी कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष में दो बार निरीक्षण किया जाता है। प्रथम चरण में पास होने के बाद यह दूसरा निरीक्षण था। इसमें सफल होने के बाद अस्पताल को प्रतिष्ठित कायाकल्प पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. प्रियांशु, मैट्रन शारदा गिनवाल, पुष्पा वर्मा, रेशमा चौहान, जानकी कनवाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें