फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल को मिला रेडियोलॉजिस्ट

Fri, 14 Aug 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लंबे समय से बनी रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए शासन ने कदम उठाया है। पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पत्र के क्रम में डॉ. अरविंद कुमार, रेडियोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। पिथौरागढ़ से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएमओ डॉ रश्मि पंत ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत रेडियोलॉजी संबंधी सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें