फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवाओं की पहली पसंद बना बीकॉम ऑनर्स और बीबीए पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से संचालित बीकॉम ऑनर्स व बीबीए पाठ्यक्रम के प्रति युवाओं में रुझान बढ़ रहा है। इस वर्ष कुमाऊं विवि को बीकॉम ऑनर्स में 820 और बीबीए में 714 अभ्यर्थियों के पंजीकरण मिले हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स और बीबीए दोनों ही कोर्स स्नातक के लिए अच्छे विकल्प हैं। छात्रों को अपनी रुचि और कॅरिअर लक्ष्य के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करना चाहिए। बीकॉम ऑनर्स तीन वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम है जो कॉमर्स, अकाउंटिंग, टैक्सेशन, अर्थशास्त्र और वित्तीय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। बीबीए छात्रों को लेखांकन, वित्त, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन और व्यवसाय कानून जैसे विषयों में ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। प्रवेश कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पाठ्यक्रमों में इंटरमीडिएट में बेहतर अंक हासिल करने वाले अधिकतर विद्यार्थी प्रवेश ले रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें