फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक करने में चौथे नंबर पर नैनीताल

Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कार्डों का डिजिटलाइजेशन करने और कार्ड के यूनिटों को आधार से लिंक करने में नैनीताल जिला पूरे राज्य में चौथे नंबर पर है। खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा अब तक राष्ट्रीय व राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत सात लाख से अधिक यूनिटों का डिजिटलाइजेशन करने के साथ ही 66 हजार यूनिटों को आधार से लिंक कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिसंबर से अब तक नैनीताल जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व राज्य खाद्य सुरक्षा के कुल 1,61129 कार्डों का डिजिटलाइजेशन कर लिया है। जिसके अंतर्गत अब तक 66,541 यूनिट आधार से लिंक हो गये हैं। इसके आधार पर राशन कार्ड यूनिटों को आधार से लिंक करने में नैनीताल जिला पूरे राज्य में चौथे नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन


जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में बायोमैट्रिक मशीन लगने के बाद उपभोक्ता को आधार की पुष्टि के बाद ही दुकानदार द्वारा राशन दिया जायेगा जिसके लिए कार्डों का डिजिटलाइजेशन होने के बाद कार्ड धारक के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का आधार नंबर विभाग को लिंक करना है। इससे भविष्य में मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उपभोक्ता को मिलेगा। जिले के आठ ब्लाकों में से 14 हजार पांच सौ नौ उपभोक्ताओं के फार्म अभी विभाग को और मिलने हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद उनका डिजिटलाइजेशन करने के साथ ही यूनिटों को आधार से लिंक किया जायेगा। तेजबल सिंह के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश पर 19 अप्रैल तक कार्डों का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा किया जाना है। इसके बाद आने वाले फार्मों पर विचार नहीं किया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह निर्धारित समय पर अपने फार्म व आधार की छायाप्रति खाद्य पूर्ति विभाग के कार्यालय या अपने राशन विक्रेता के पास जमा करवा दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें