कार्बेट नेशनल पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ वर्ष के हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। खबर मिलते ही पार्क प्रशासन में खलबली मच गई। पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि ढिकाला रेंज के फूलई बीट कांडा ब्लाक के कक्षा संख्या-23 में हाथी के करीब डेढ़ वर्ष का बच्चा मरा मिला है। पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों की टीम रवाना हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।