फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिल्ट बहाने के लिए खोला बैराज, हुआ पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज में सिल्ट सफाई के चलते शनिवार को जल संस्थान की जलापूर्ति ठप रही। इससे शाम की पाली में शीशमहल फिल्टर प्लांट से बिठौरिया, ऊंचापुल क्षेत्र में पेयजलापूर्ति पर असर पड़ा। बारिश के बाद गौला नदी में अपस्ट्रीम से बहकर लकड़ियां, कूड़ा-कचरा, सिल्ट आदि बहकर गौला बैराज में जमा हो रहा है।
विज्ञापन

इससे सिंचाई व जलापूर्ति पर असर पड़ने की शिकायत रहती है। इसके चलते दोपहर दो बजे से चार बजे तक सिल्ट सफाई के लिए बैराज के गेट खोले गए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने बताया कि शाम की पाली में कुछ क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि गौला का जलस्तर शाम को करीब 1500 क्यूसेक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें