फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली, नैनीताल और कालाढूंगी रोड पर हो रहे हादसे

Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की तंग और बदहाल सड़कें जानलेवा बन गयी हैं। साथ ही टूटे डिवाइडर भी हादसों की वजह बन रहे हैं। पुलिस शहर में 22 डेंजर  स्पॉट  चिह्नित किये हैं। शहर के बरेली रोड, रामपुर रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, दोनहरिया, तिकोनिया, कालटैक्स समेत तमाम स्थलों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


 इन स्थानों में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे शहर में पुलिस ने 22 डेंजर  स्पॉट चिह्नित किये हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार ट्रक भी लोगों की जान ले रहे हैं। 18 जनवरी को एक ट्रक ने बरेली रोड के तीनपानी बाईपास पर स्कूटी सवार पुजारी विनोद जोशी को रौंद दिया। पुजारी की घटनास्थल पर मौत हो गई लेकिन चालक अभी तक पकड़ा नहीं गया।

 सीसीटीवी की जांच से पता चला कि चालक ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी। फिर पीछे के पहिए से रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 20 जनवरी को भी ट्रक ने मंडी चौकी के समीप बाइक सवार फौजी भास्करानंद पाठक और उनके दोस्त को कुचल दिया। दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में दो दिन बाद चालक गिरफ्तार किया गया।  नैनीताल रोड पर जल संस्थान के सामने वाहन डिवाइडर से टकरा रहे हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट के सामने, टेढ़ी पुलिया और शीशमहल क्षेत्र में भी हादसों के लिए डेंजर जोन बन गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें