फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की कार खाई में गिरी, दूल्हे के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग के बोहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट के पास शनिवार रात 11 बजे चंपावत जिले के ग्राम चौड़ागूंठ से लौट रही बरात की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे एक कार के खाई में गिरने की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा अधिक होने और घनी झाड़ियों के बीच खाई में उतरकर बचाव अभियान चलाया। किसी तरह घायलों को परिजनों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भीमताल लाया गया। बताया कि दूल्हे के पिता गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17-एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि ललित मोहन जोशी (28) पुत्र श्रीकृष्ण जोशी निवासी नगला पंतनगर ऊधमसिंह नगर, हरेंद्र सिंह (38) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं और नंदाबल्लभ भट्ट (53) पुत्र माधवानंद भट्ट निवासी 17-एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं घायल हो गए।
थानाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी हरीश भट्ट की बरात शनिवार सुबह चंपावत जिले के गांव चौड़ागूंठ गई थी। शाम को बरात लौट रही थी। भीमताल के बोहराकून के सुसाइड प्वाइंट के पास बरात की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार सवार ललित मोहन जोशी और हरेंद्र सिंह को चोट अधिक आने पर हल्द्वानी के एसटीएच भेजा गया। वहीं नंदाबल्लभ भट्ट को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए।
विज्ञापन

वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को दोपहर बाद गणेश दत भट्ट का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अंधेरा होने से घायलों को निकालने में लग गया समय
सड़क से 100 मीटर गहरी खाई और घनी झाड़ियों में कार के गिरने की वजह से बचाव अभियान समय से नहीं हो पाया। रात में अंधेरा होने के चलते पुलिस को खाई में गिरी कार में सवार लोगों को खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नवविवाहिता के स्वागत की खुशियां मातम में बदलीं
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। बिंदुखत्ता में नवविवाहिता के स्वागत की तैयारियां ससुराल वालों की ओर से की गई थीं लेकिन कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि परिवार की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गईं।
बताया गया कि मृतक गणेश दत्त भट्ट डंपर चलाते थे। उनकी ख्वाहिश थी की बड़े बेटे की शादी धूमधाम से की करेंगे। दूल्हे और दुल्हन की गाड़ी के अलावा अन्य वाहन भी एक साथ चल रहे थे। बताते हैं कि गणेश भट्ट तीन अन्य लोगों के साथ अपना वाहन खुद ही चला रहे थे। लेकिन भीमताल के पास हादसा हो गया। पीछे से आ रहे बरात की वाहन सवार लोगों को इस हादसे का पता चला तो माहौल गमगीन हो गया। बताते हैं कि मृतक गणेश भट्ट के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें