केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हुंकार भरी। उन्होंने 11 सूत्रीय मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हड़ताल से जिले में विभिन्न बैंकों की 185 शाखों में काम ठप रहा और 50 करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित हुई। बैंकों के कर्मचारी रोडवेज स्टेशन पर एकत्र हुए। सभी लोग जुलूस की शक्ल में बुद्ध पार्क पहुंचे।
जिले में विभिन्न बैंकों की लगभग 185 जबकि हल्द्वानी में 70 शाखाएं बंद रही। जिले में लगभगर 50 करोड़ की क्लीयरिंग और हल्द्वानी में 30 करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित रही। स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़कर अन्य सभी बैंक की शाखाएं में कामकाज नहीं हुआ।