हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बैंक क्लर्क त्रिभुवन की कार में बाइक सवार लोगों ने शनिवार रात आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी के पास देर रात संदिग्ध घूमते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बैंक क्लर्क यहां परिवार के साथ रहते हैं। चार माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। घर में पार्किंग की समस्या के चलते कार घर से दूर नैनीताल रोड से मिलने वाली गली में खड़ी करते हैं। अन्य स्थानीय लोगों की कार भी वहीं खड़ी होती है। शनिवार देर रात अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर तुरंत त्रिभुवन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब गाड़ी आधी से अधिक जल चुकी थी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों के भागने के रास्ते को ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित ने किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।