हल्द्वानी। पेटीएम से दो बार में कुल 10700 रुपए का भुगतान किया लेकिन एकाउंट से 35700 रुपए कट गए। इस कारण 25 हजार रुपए का चूना लग गया। इस मामले में उसने बैंक और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
मालती विहार बिठौरिया नंबर एक निवासी कमल जोशी का आरोप है कि उन्होंने 13 जनवरी को पेटीएम से 700 और दस हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से एकाउंट स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि पेटीएम से 700, 5000 समेत दस-दस हजार रुपए तीन बार कट गए हैं। इस प्रकार उसे 25 हजार का चूना लग गया है। इस मामले में भुक्तभोगी ने बैंक समेत पुलिस से शिकायत की लेकिन एकाउंट स्टेटमेंट ठीक नहीं हो सका है।