फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकान के बाहर मांस लटकाने पर प्रतिबंध, सात पर कार्रवाई

Thu, 18 Dec 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में मांस विक्रेता दुकान के बाहर कटा हुआ मांस और मछली प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे। जिला प्रशासन के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस संबंध में अभियान चलाकर दुकानदारों को निर्देश दिए। अनियमितता मिलने पर सात दुकान संचालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बीते दिनों शहर के व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर खुले में मांस प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। बुधवार को एसडीएम नवाजिश खलिक के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहर के अंडा मार्केट क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम को कई दुकानों में खुले में कटा हुआ मांस व मछली रखी हुई मिली। इस पर टीम ने सभी कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर सात दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें