फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस मंडी का नहीं रहेगा वजूद

Tue, 30 Jun 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसडीएम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने बरसाती नहर, रेलवे बाजार से लेकर बांस मंडी तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 24 दुकानदारों का चालान कर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


 कोतवाल ने दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया  कि मंगलवार को बरेली रोड पर  जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी और बांस मंडी का वजूद नहीं रहेगा।

एएसडीएम दयानंद सरस्वती के साथ कोतवाल आर एस मेहता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार को बरसाती नहर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

यहां रोड पर अतिक्रमण कर मेकेनिक गाड़ियों की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने कुछ लोगों का चालान किया और सुझाव दिया कि अब सड़क घेरने वाले दुकानदारों के खिलाफ अधिक अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।

 लोगों को सड़क का दायरा छोड़कर अपना काम करना होगा। एएसडीएम रोडवेज से कार्रवाई करते हुए रेलवे बाजार  में पहुंचे। इस मार्ग पर दुकानदार इलेक्ट्रानिक्स सामान आगे रखकर बेच रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सामान को हटवाने के बाद चालान की कार्रवाई की। पुलिस फोर्स नया बाजार, मीरा मार्केट से होते हुए मंगल पड़ाव पहुंची।

इसके बाद बरेली रोड पर बास मंडी को देखते ही एएसडीएम ने सामान जब्त करने का आदेश दिया। पुलिस ने गाड़ियों से कुछ बांस को हटाया और अगले दिन जेसीबी से साफ कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि अगले दिन कालाढूंगी रोड पर भी अभियान चलेगा।  कार्रवाई में नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें