फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले से गूंजा टीआरसी

Thu, 07 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्री सातवां बैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का सातवां दल बुधवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह पहुंचा। 41 सदस्यीय दल में 33 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। दोपहर में विश्राम करने के बाद दल आगे की यात्रा के लिए अल्मोड़ा को रवाना हुआ। जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया।

कैलास मानसरोवर यात्रियों के काठगोदाम स्थित केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। एमडी धीराज गर्ब्याल और जीएम टीएस मर्तोलिया ने यात्रियों को सन कैप भेंट की। इस दौरान टीआरसी काठगोदामबम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। दल में सबसे अधिक यात्री गुजरात से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के 27 वर्षीय शिव कुमार दल में सबसे कम और 68 वर्षीय उत्तर प्रदेश निवासी इंद्र मोहन सबसे अधिक उम्र के यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी हरियाणा निवासी अजेंद्र सिंह ने बताया सभी यात्री बेहद उत्साहित होकर यात्रा कर रहे हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान टीआरसी प्रबंधक आरसी पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक महेश चंद्र भट्ट, मनमोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें