फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलपड़ाव, चोरगलिया, हल्दूचौड़ में छापे

Wed, 06 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी अवैध भंडारण करने वालों के हौसले कम नहीं हुए हैं। मंगलवार को भी प्रशासन और खान विभाग की टीम चोरगलिया, हल्दूचौड़ और बैलपड़ाव इलाके में फिर छापे मारे। यहां पर स्टोन क्रशरों पर बड़ी मात्रा में अवैध भंडारण पकड़ा गया है। इन पर करीब 16 करोड़ 65 लाख का जुर्माना टीम ने ठोका है। इसमें एलएससी के स्टोन क्रशर पर 81 लाख का सेमलचौड़ गांव में अवैध खनन कर खनिज निकालने पर दो करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, सोमवार को जिन पांच स्टाकिस्ट पाल स्टोन क्रशर, विंध्यवासनी, जमाल अहमद, नईम अहमद, आजाद ट्र्रेडिंग कंपनी छापे मारे गए थे और स्टाकिस्ट(36 हजार घनमीटर खनिज मिला था) मौके से भाड़ खड़े हुए थे। दावा किया जा रहा है मामले कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अब कार्रवाई डीएम स्तर से होगी। 
विज्ञापन


एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देशन में खान विभाग की संयुक्त टीम ने चोरगलिया के गंगापुर इलाके में स्थित महाकाली स्टोन क्रेशर पर छापा मारा। यहां पर 12363 घनमीटर पर अवैध रेता, बजरी आदि पाया गया है। टीम ने क्रशर पर लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके बाद टीम ने पास ही स्थित एलएससी इफाटैक स्टोन क्रशर में छापा मारा। यहां पर 1821 घनमीटर का अवैध भंडारण पाया गया। इस स्टोन क्रशर पर करीब 38 लाख का जुर्माना टीम ने लगाया है। इसी कंपनी का एक स्टोन क्रशर गैबुआ में है, जहां भी अवैध भंडारण पकड़ा गया है।  गैबुआ और चोरगलिया में दोनों क्रशर पर करीब 81 लाख का जुर्माना टीमों ने लगाया है। यह दोनों स्टोन क्रशर अभिषेक अग्रवाल के बताये जा रहे हैं। गौला में जो नया गेट खुला था, जिसमें भारी गड़बड़ी के बाद बंद किया गया था, वह भी इसी ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा था। हल्दूचौड़ क्षेत्र के जगदंबा स्टोन इंडस्ट्रीज में भी छापा मारा। यहां पर 2698 घनमीटर का भंडारण पाया गया। जिस पर करीब 55 लाख 50 हजार का  जुर्माना ठोका गया। कृष्णा स्टोन इंडस्ट्रीज में 1170 घनमीटर का अवैध भंडारण मिला। इस पर टीम ने करीब 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वही आकृति नेचुरल में भी जांच की गई। हल्दूचौड़ और चोरगलिया इलाके में 3 करोड़ 65 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें