फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजरंग दल के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। बीते दिनों मांस वाहन चालक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना समेत दो लोगों को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेशों से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गुलरघट्टी निवासी नूरजहां पत्नी नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पति बड़ा मीट वाहन चलाने का कार्य करते हैं। 23 अक्तूबर को वह बरेली से बड़ा मीट लेकर रामनगर आ रहे थे। रास्ते में छोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
मीट को प्रतिबंधित पशु का बताकर उसके पति की जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पिटाई कर दी थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पांच नामजद जबकि 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मामले में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बसई निवासी पंकज धस्माना को कोटद्वार जबकि छोई निवासी सागर उर्फ गौरव मनराल को थाने के गेट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें