फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस कर्मी पर फायर करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रभारी जिला जज एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश नैनीताल विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने शुक्रवार को पुलिस कर्मी एवं होम गार्ड को जान से मारने की नियत से फायर करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार पांच जनवरी 2024 को कांस्टेबल लोकेश कुमार थाना बेतालघाट की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया कि वे उस रोज होमगार्ड सूरज पांडे व नारायण राम के साथ कस्बा बेतालघाट में रात्रि चैकिंग कर रहे थे। लगभग एक बजे पिकअप यूके-09सीए-0718 को रोका, जिसमें पत्थर भरे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत बलौदी निवासी रामनगर ने पिस्टल से उनपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वे बाल-बाल बच गए और अभियुक्त मय वाहन मौके से भाग गए। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने सरकारी कर्मियों पर हमला कर राजकीय कार्य में व्यवधान व बरामद पिस्टल के आधार पर जमानत का विरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें