फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बागनाथ और रामराज क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित सीनियर वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ।। इस लीग में आठ क्लब हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

एमएस क्रिकेट ग्राउंड गौलापार में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रामराज क्रिकेट क्लब बनाम नीरज राठौर क्रिकेट क्लब रेड हुआ। नीरज राठौर क्रिकेट क्लब की टीम 41वें ओवर में 153 रनों पर सिमट गई। इसमें हर्षल ने 51 और नीरज के 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामराज की टीम ने 31वें ओवर में सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। गोल्डी मलिक के नाबाद 70 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


जीएनजी मैदान हल्द्वानी में हुए दूसरे मैच में बागनाथ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 437 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें निखिल भट्ट ने 161 और अभिषेक दफौटी की ने 136 रनों की पारी का योगदान रहा। आर्यन क्रिकेट क्लब की टीम सात विकेट पर 373 रन ही बना सकी। इसमें रजत गढ़िया ने 104 रन बनाए। वहां राम चंद पांडेय, रमेश दानू, सुरेश सोनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें