नैनीताल। लेक सिटी क्लब ने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में सोमवार को बैठक की। क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 22 फरवरी को मॉल रोड स्थित निजी होटल में महिला होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता शाह को संयोजक, दीपा पांडे और विनीता पांडे को सह संयोजक बनाया गया है। मुख्य अतिथि के लिए विधायक सरिता आर्या को आमंत्रित किया है। अमिता शाह ने बताया कि अल्मोड़ा से किरन पंत, भीमताल से सुनीता पांडे, नैनीताल से सुमन शाह, हल्द्वानी से अल्का टंडन और रामनगर से लीला पांडे को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक दीपा पांडे ने बताया कि स्वांग रचाओ प्रतियोगिता की तैयारियों में सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढ़ौडियाल आदि जुटे हुए हैं।