हल्द्वानी। बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 12 घंटे से भी अधिक देरी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात काठगोदाम से हावड़ा प्रस्थान करने वाली एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 9.50 बजे के इतर रात 11:00 बजे के बाद रवाना हुई। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्य के चलते ट्रेन लेट हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जल्द लाइन का काम पूरा होने के बाद लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।