फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निजी स्कूलों की फीस वसूली सहित 11 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Sat, 11 Jul 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जनपद के निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली और अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई जांच तेज हो गई है। सीईओ रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि निजी स्कूलों की अधिक शुल्क वसूली समेत कुल 11 बिंदुओं पर सभी 114 निजी विद्यालयों से विस्तृत रिपोर्ट और संबंधित रिकॉर्ड मांगे गए हैं। सीईओ ने कहा कि विद्यालयों से प्राप्त रिकॉर्ड का गहन अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों का मौके पर सत्यापन भी किया जाएगा। रिपोर्ट सही पाए जाने और सभी मानकों को पूरा करने पर ही संबंधित विद्यालय को क्लीन चिट दी जाएगी। सीईओ ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को कितनी फीस वापस की गई है, इसका कोई ठोस ब्योरा विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यालय पहुंचकर सीईओ के साथ जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय-सीमा पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें