फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खराब मौसम ने उड़ाई बिजली, बिजलीघर के ट्रायल पर असर

Wed, 08 Jul 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईटीआई डहरिया में 28 करोड़ रुपये से बन रहे बिजलीघर के ट्रायल पर बारिश ने पानी फेर दिया। मौसम खराब होने के कारण बिजली लाइन में पेड़ गिर गया। इससे तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8:30 बजे कमलुवागांजा से आ रही बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। इससे जज फार्म, डहरिया, ईको टाउन इलाके की बिजली गुल हो गई। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की ओर से नया बिजलीघर के ट्रायल पर इसका असर पड़ा। 11:30 बजे क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी। लगातार बारिश के कारण शहर के सुभाषनगर, गौलापार, कालाढूंगी रोड, कठघरिया, कमलुवागांजा, टीपीनगर, धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़ी लाइनों में भी खराबी आ गई।

कोट
आईटीआई बिजलीघर में अभी काम चल रहा है, ट्रायल के तौर पर कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जा रही है। मंगलवार की सुबह फॉल्ट होने से ट्रायल में व्यवधान हुआ था जिसे बाद में दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें