कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डा.नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विवि बाक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ डिग्री कालेज की बाक्सर बबीता भैसोड़ा ने कांस्य पदक जीता है।
शर्मा के मुताबिक प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी के मध्य लवली फोफेशल विवि फगवाड़ा (पंजाब) में हुई थी। बबीता की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.एचएस धामी ने दस हजार रुपए एवं एक ट्रैकसूट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बबीता को विवि की आगामी क्रीड़ा परिषद की वार्षिक बोर्ड बैठक में दिया जाएगा।
बबीता की उपलब्धि पर रजिस्ट्रार प्रो.डीसी पांडे, वित्त अधिकारी डीएस बोनाल, बाक्सिंग प्रशिक्षक जीएस भंडारी, टीम मैनेजर प्रो.पीएस बिष्ट आदि ने बधाई दी है।