फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संविधान सम्मान रैली में गूंजे बाबा साहेब के नारे

Mon, 07 Apr 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
आंबेडकर समारोह समिति की ओर से निकाली गई संविधान जागरुकता रैली में शामिल लोग।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से ऐतिहासिक संविधान सम्मान बाइक रैली का आयोजन किया गया। ऊंचापुल से शुरू रैली कालाढूंगी चौराहा, हाइडिल गेट, पनचक्की चौराहा होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा में संपन्न हुई।
विज्ञापन



रैली को झंडा मुख्य अतिथि आरपी गंगोला (जिलाध्यक्ष, मूल निवासी संघ नैनीताल) ने दिखाया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संरक्षक दीपक चन्याल ने संविधान की उद्देशिका से की। रैली में युवाओं ने हाथों में तख्तियां, संविधान की प्रतियां और संविधान बचाओ आदि नारों से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक दीप दर्शन ने 14 अप्रैल को होने वाले भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। वहीं रैली के तिकोनिया चौराहे पहुंचने पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राधा आर्या ने शीतल पेय बंटवाया। यहां मुकेश चंद्र बौद्ध, दिनेश चंद्र आर्य, वीरेंद्र टम्टा, संजय कुमार, मोहन पाल, एडवोकेट गंगा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, संजय बघरवाल, सुनीता आर्या, कृष्णावती, रुचि आर्य आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें