फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश में फिर उफनाया सीवर से मल्लीताल बाजार में फैली दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बारिश ने एक बार फिर सीवर व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंगलवार को मल्लीताल बाजार क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बहने लगा। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मल्लीताल पोस्ट ऑफिस मार्ग और बाजार क्षेत्र में बावड़ी नमकीन की दुकान के समीप सीवर का पानी सड़क पर बहता रहा। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही सीवर लाइनें जवाब दे देती हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने सीवर लाइन की समस्या को दूर कर दिया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

देर रात टीआरसी की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिरी
नैनीताल। तल्लीताल स्थित टीआरसी की सुरक्षा दीवार सोमवार देर रात अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय वहां कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था।शनिवार से जारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल विकास निगम के तल्लीताल टीआरसी के मुख्य गेट के समीप बनी करीब 30 फुट लंबी सुरक्षा दीवार सोमवार देर रात लगभग एक बजे ढह गई। दीवार गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। दीवार ढहने से टीआरसी के भवन की सुरक्षा को भी खतरा हो गया है। टीआरसी प्रबंधक भगवती लोहनी ने बताया कि सूचना मिलते ही मलबा हटा दिया गया है। जल्द क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें