फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रक ने बीए के छात्र को रौंदा, मौत

Thu, 09 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
तीनपानी बाईपास पर लालकुआं की तरफ से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक ने बुधवार रात बीए के छात्र यामीन (22) को रौंद दिया। छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर काफी लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस की टीमें चालक की तलाश कर रही हैं।


इंदिरानगर ठोकर निवासी पीडब्लूडी के ठेकेदार याकूब का पुत्र यामीन (22) अपने भतीजे जीशान (18) और मौसेरे भाई किच्छा निवासी सद्दाम के साथ लालकुआं की तरफ गया था। बुधवार रात तीनों लौटते समय तीनपानी बाईपास पर रोड के किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात करने लगे। इस बीच लालकुआं की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने यामीन को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। धक्के से जीशान और सद्दाम भी घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक लकड़ी से भरा ट्रक लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने सद्दाम से पूछताछ के आधार पर ट्रक चालक की तलाश करने के लिए विभिन्न मार्गों पर फोर्स को चौकन्ना कर दिया है। देर रात तक खूनी ट्रक का पता नहीं चल सका। पूछताछ से पता चला कि ठेकेदार के छह पुत्रों में यामीन पांचवें नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। 
विज्ञापन

Next
AU ऐप में पढ़ें