फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचें विद्यार्थी 

Fri, 02 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
प‌ुलिस कार्यशाला में प्रतिभाग करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडरी ने कहा कि बच्चे अज्ञानतावश निजी फोटो अनजान व्यक्ति को शेयर कर जीवन खराब कर लेते हैं। थोड़ी समझदारी रखने से बच्चे खुद बच सकते हैं और अपने परिवार को भी बचा सकते हैं। 


जजफार्म स्थित सिंथिया स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी खंडूरी ने विद्यार्थियों को समझाने के लिए निजी अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि देहरादून में उनकी आंखों के सामने तेज गति से स्कूटी चलाने में मोड़ पर गिरकर तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। ऐसी घटनाओं से सीख मिलती है कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन


इसी प्रकार कुछ छात्र मजाक-मजाक में नशे का शिकार हो जाते हैं। नशा किसी व्यक्ति को कमजोर करता है और समाज में घृणा का पात्र बनाता है। नशा परिवार और समाज के लिए खतरनाक है। कहा कि नशा करना और कराना कानून का उल्लंघन है। नैनीताल पुलिस ने इस मामले में 30 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की है। 


एसएसपी ने कहा कि अध्यापकों को भी छात्रों की प्रतिभा का आकलन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस द्वारा हुआ अपराध साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। बताया कि हैकर्स ने नासा की साइट को भी हैक कर लिया था। कहा कि सोशल मीडिया में अपरिचित को फ्रेंड बनाना भी घातक हो सकता है। मोबाइल आदि का पासवर्ड मित्रों से भी शेयर नहीं करना चाहिए। कहा कि आजकल लाटरी जीतने के नाम पर ठगी हो रही है।
विज्ञापन


बैंक का कर्मचारी बनकर ठगों का गिरोह एटीएम पिन नंबर प्राप्त कर खाते से पैसा उड़ा लेता है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। स्वाती आनंद, उत्कर्ष और शैलेश कांडपाल ने कई सवालों का जवाब दिया। संचालन कोआर्डिनेटर बीबी जोशी ने किया। स्कूल के स्काउट छात्रों ने एसएसपी को सलामी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमारण् रौतेला ने पाठशाला की प्रशंसा की। वहां महेश जोशी, नीमा पांडे, विद्या पांडे, मेघा लोहनी, ऋचा कर्नाटक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें