फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साइबर ठगी से बचें और साझा न करें ओटीपी

Sat, 14 Mar 2026 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से पांडेयगांव में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का निर्देशन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी और सचिव पारुल थपलियाल ने किया। इसमें उपभोक्ताओं के मूलभूत अधिकारों और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। निशुल्क विधिक सेवा की पात्रता की जानकारी दी गई। पीड़ित प्रतिकर योजना के महत्व पर भी जागरूक किया गया। थाना भीमताल से महिला कॉन्स्टेबल कविता पुनेठा ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके जैसे ओटीपी साझा न करना, अनजान लिंक पर क्लिक न करना और टोल फ्री नंबर 1930, 112, 1090 की जानकारी दी। शिविर में गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया गया। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट और अंजू पांडे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें