फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लौटे अवनीश 

Mon, 19 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर भारत के छह राज्यों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अवनीश राजपाल रविवार को हल्द्वानी लौट आए। अवनीश ने आठ दिन में मोटरसाइकिल से 3500 किलोमीटर की यात्रा की। हल्द्वानी पहुंचने पर अवनीश का व्यापारियों ने स्वागत किया।

अवनीश राजपाल युवा व्यवसायी हैं। 10 सितंबर को अपनी साथी चिराग नागपाल के साथ अवनीश ने हल्द्वानी से सफर शुरू किया। अवनीश बाइक से उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर पहुंचे। यात्रा में अवनीश और उनके साथी ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। अवनीश विश्व की सबसे ऊंची सड़क खरडूंगला भी गए, समुद्र सतह से जिसकी ऊंचाई 18380 फिट है। अवनीश और चिराग नागपाल के मुताबिक यात्रा रोमांचक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी पहुंचने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्डा के नेतृत्व में गोविंद बगड़वाल, राजीव जायसवाल, पंकज कपूर, मुकेश धींगड़ा, मुकेश आहूजा, जगमीत और मकल सुखीजा समेत कई व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें