फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैरों में 13 गोलियां खाने वाले असम राइफल्स के जवान सम्मानित

विज्ञापन
आसाम राइफल्स से सेवानिवृत जवान को सम्मानित करती टीम। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। असम राइफल्स के जवानों को सम्मान देने के लिए डीजी के निर्देश पर मातहत जुटे हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी के रहने वाले तेज सिंह मेहता को असम राइफल्स से आए सहायक कमांडेंट सुदीप लामा ने कठघरिया में उनके घर पर बृहस्पतिवार को जाकर सम्मानित किया। उन्हें आर्थिक मदद भी प्रदान की।
विज्ञापन


सहायक कमांडेंट सुदीप लामा ने बताया असम राइफल्स के जवान अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। डीजी लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा के निर्देश पर कंपनी के ऐसे जवानों का समय-समय हाल लिया जाता है जिन्होंने अपनी वीरता से कंपनी और देश का सम्मान बचाया है। पिछले साल असम राइफल्स ने जवान तेज प्रताप का सम्मान किया तो उनके जरिये नायक (सेवानिवृत्त) तेज सिंह मेहता के बारे में जानकारी मिली थी। नागालैंड के मिशन के दौरान तेज सिंह मेहता के बाएं पैर में 12 गाेली और दाहिने पैर में एक गाेली लगी। डीजी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उनके घर कठघरिया जाकर उन्हें सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें