फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने नशे से दूर रहने की अपील की

विज्ञापन
किच्छा कोतवाली में नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में प्रेरणा देते एएसपी देवेंद्र पींचा - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। एएसपी देवेंद्र पींचा ने नशे व अन्य अपराधों में शामिल रहे संदिग्ध लोगों की कोतवाली में बैठक लेकर समाज को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में बीते कुछ वर्षों से अपराध में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों को बुलाया। इनमें अधिकतर किसी न किसी नशे या अन्य तस्करी आदि में लिप्त रहे लोग थे। एएसपी ने इस तरह के लोगों से समाज की धारा के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने आम जन मानस से अपील की कि ऐसे लोग जो किसी कारण से नशे की लत में आ चुके थे और अब वह नशा छोड़ चुके हैं उनसे सहानुभूति रखी जाए। उन्होंने इन लोगों से कहा कि वे नशे में शामिल लोगों की सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएं। वहां सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार व बीबी आर्य, राजीव चौधरी, हेमचंद हरड़िया, पीआर विश्वकर्मा, राजेश गिरी, ताजवीर शाही आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें