फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में बारिश से गिरा तापमान, पर्यटक उमड़े

Sat, 21 Mar 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते दिनों हुई बारिश के कारण नैनीताल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। वीकेंड पर इस बदले मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। मार्च के महीने में इस तरह के ठंडे मौसम का अनुभव करने आए पर्यटकों ने नैनीझील के किनारे खूब वक्त बिताया। उन्होंने झील के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया और तस्वीरें भी खींचीं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ हुआ है। तापमान में बीते दिनों के मुकाबले चार डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट बनी रह सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें