फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी

Sat, 21 Mar 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ग्राम अधौरा में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बौद्धिक सत्र हुआ। सत्र के मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। विश्व वानिकी दिवस पर प्रो. तिवारी ने इस वर्ष की थीम वन और अर्थव्यवस्थाएं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि वन केवल ऑक्सीजन और भोजन के स्रोत नहीं हैं बल्कि ये हरित अर्थव्यवस्था और टिकाऊ आर्थिक विकास की नींव भी हैं। सत्र के बाद स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 50 कट्टे कूड़ा एकत्र किया और परिसर में पद्म और बांज के पौधे रोपे। वहां डोलवी तिवेतीया, डॉ. शशि पांडे, डॉ. मनोज बाफिला, डॉ. संदीप मंडोली, डॉ. हिमानी जलाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें