फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: वेंडिंग जोन बनते ही पंत पार्क और मॉलरोड पर नहीं लगेंगे फड़ और दुकानें, भरवाए जा रहे शपथ पत्र

Thu, 05 Dec 2024 04:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम फिचंराम चौहान ने कहा कि पालिका में हुई बैठकों के बाद वेंडिंग जोन के लिए स्थान चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेंडिंग जोन को लेकर बुलाई बैठक में फड़ कारोबारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। चेतावनी भी दी गई कि सत्यापन के लिए शपथ पत्र न भरने वाले फड़ कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम फिचंराम चौहान ने कहा कि पालिका में हुई बैठकों के बाद वेंडिंग जोन के लिए स्थान चयन किया जा चुका है। न्यायालय के आदेशों के तहत लॉटरी अथवा रोस्टर के अनुरूप 123 लोगों को स्थान आवंटित किया जाएगा। इसके बाद पूर्व से नो वेंडिंग जोन घोषित पंत पार्क व मॉलरोड में इस नियम को प्रभावी कर दिया जाएगा। इसी क्रम में पालिका की ओर से फड़ कारोबारियों से शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं।

Nainital: भाजपा नेता को हुआ प्यार... फिर की शादी और अब तकरार...साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, जहर को खाने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ईओ दीपक गोस्वामी ने कई व्यापारियों की ओर से शपथ पत्र न भरने की बात कही। बैठक में मौजूद फड़ कारोबारियों ने शपथ पत्र भरते ही उन्हें पंत पार्क से हटाने पर आपत्ति जताई। इस पर एडीएम ने कहा कि वेंडिंग जोन बनने के बाद ही शपथ पत्र की शर्ते लागू की जाएंगी। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें