हल्द्वानी की नवाबी रोड स्थित अरूणोदय धर्मशाला में दानशील न्यास की आम बैठक में बोलते न्यास अध्यक?
हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय धर्मशाला में रविवार को अरुणोदय संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें आरसी पंत अध्यक्ष और डीके पलड़िया उपाध्यक्ष चुने गए। लतेश मोहन कोषाध्यक्ष, डॉ. सुरेश चंद्र आर्य सचिव और विपिन चंद्र पांडे फिर से महामंत्री चुने गए।
इससे पूर्व अरुणोदय न्यास की भी बैठक में अरुणोदय न्यास का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें जितेंद्र सिंह रौतेला को न्यास का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में शामिल हुए मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने धर्मशाला में स्थित पुस्तकालय के लिए ढाई लाख की राशि नगर निगम की ओर से देने की घोषणा की। चुनाव समिति के अध्यक्ष वीबी श्रीवास्तव की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान गोपाल दत्त सती, पीतांबर दत्त तिवारी, पूरन सिंह जीना, शंकर दत्त कांडपाल, एडवोकेट जगदीश चंद्र बेलवाल, धर्मा नेगी, नारायण दत्त जोशी मौजूद थे।
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
पुष्पतला जोशी को अरुणोदय संस्था के यूट्यूब चैनल का संयोजक, राजकुमार केसरवानी को निदेशक संगठन, जीवन सिंह रावत को निदेशक सांस्कृतिक, रोहित केसरवानी को निदेशक सूचना, जीवन चंद्र जोशी को निदेशक सांस्कृतिक, डॉ. सीएल साह को निदेशक स्वास्थ्य सेवा, एमबी जोशी को निदेशक ज्ञान-विज्ञान, एपी चौधरी को स्मारिका का प्रधान संपादक बनाया गया।