फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम को लेकर सियासत शुरू, छह भाजपाई गिरफ्तार

Fri, 01 May 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी के जीर्णोद्धार के शिलान्यास पर सियासत गरमा गई। शिलान्यास पट पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी का नाम नहीं होने से भाजपाइयों ने बवाल काटा। मुख्यमंत्री का विरोध करने स्टेडियम कूच कर रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। छह भाजपाइयों को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाना एवं मंगल पड़ाव चौकी में नजरबंद कर दिया। हालांकि, सीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए चयनित हुआ है। स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को इसका शिलान्यास किया, लेकिन शिलान्यास पट पर स्थानीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी का नाम नहीं होने की भनक लगने पर भाजपाई भड़क गए। भाजयुमो नेता शंकर कोरंगा के नेतृत्व में भाजपाई मुख्यमंत्री का विरोध करने स्टेडियम कूच करने लगे। भाजपाइयों के बवाल किए जाने की आशंका से पुलिस एवं प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी।

स्टेडियम कूच कर रहे भाजपाइयों को पुलिस ने ओके होटल के पास रोक लिया। इस बीच उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने भाजयुमो प्रदेश मंत्री शंकर कोरंगा, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन जोशी, राहुल झिंगरन, युवा मोर्चा नेता वरुण तिवारी, मनोज पाल, दीशांत टंडन को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मदन मोहन जोशी को काठगोदाम थाना और बाकी भाजपाइयों को मंगल पड़ाव चौकी में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि शिलान्यास पट पर सांसद का नाम नहीं होना अत्यंत खेद का विषय है। नियमानुसार क्षेत्र के सांसद एवं जनप्रतिनिधियों का नाम होना अनिवार्य होता है। भाजपा प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस छल-प्रपंच की राजनीति कर रही है। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सांसद की उपेक्षा घोर निंदनीय है। पूर्व दर्जा मंत्री डा. अनिल डब्बू एवं प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा विकास विरोधी नहीं है। विकास कार्यों में दलदल राजनीति नहीं झलकनी चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने भी इसे गलत ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें